IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के पदों के लिए अब 15 तक जमा होंगे आवेदन

कवर्धा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा छत्तीसगढ़ के 18 जिलों को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के लिए चयनित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अधिवक्ताओं की नियुक्ति के लिए कार्यपालक अध्यक्ष नालसा के निर्देशानुसार प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। प्रदेश के 18 जिलों में से जिला कबीरधाम में भी अधिवक्ताओं की नियुक्ति के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) द्वारा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

कबीरधाम जिला विधिक प्राधिकरण सचिव अमित प्रताप चंद्रा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम में चीफ लीगल एड काउंसिल के एक पद, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के एक पद एवं अस्सिटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के दो पद स्वीकृत है। निर्धारित मानदण्डों को पूर्ण करने वाले इच्छुक अधिवक्तागण दिनांक 15 सितम्बर 2022 के शाम 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से अपने आवेदन विहित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित बंद लिफाफे में जमा करना होगा या प्रेषित कर सकते है।

error: Content is protected !!