राजनांदगांव। जिला प्रशासन की ओर से 9 सितंबर की रात निकलने वाली विसर्जन झांकी के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इस मैप में पार्किंग और बैरिकेट्स के स्थानों को दर्शाया गया है। रोड मैप का अवलोकन आप समाचार में दिए पीडीएफ में कर सकते हैं।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/09/Ganesh-Press.pdf” title=”Ganesh Press”]
आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये गणेशोत्सव एवं झांकी प्रदर्शनी / भ्रमण के दौरान गुरूद्वारा चौक , महावीर चौक , भगत सिंह चौक , पोस्ट ऑफिस चौक , महापौर निवास के पास रामाधीन मार्ग , अग्रवाल ट्रांसपोर्ट , कुआं चौक , हीरामोती लाईन , दुर्गा चौक के पास वाहनों को दिनांक 09.09.2022 के शाम 04:00 बजे से दिनांक 10.09 . 2022 के प्रातः 10:00 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। अतः सभी आम जनता से आग्रह है कि अपने चारपहिया एवं दुपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल फूलाईओवर के नीचे , म्यूनिसिपल स्कूल , स्टेट स्कूल , दिग्विजय कालेज के पास बख्शी स्कूल , गुजराती स्कूल , साइंस कालेज में पार्क करें । जिससे आम जनता को असुविधा न हों। उक्त मार्गो पर रहने वाले सभी नागरिकों से अनुरोध है कि झांकी वाले दिन अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को पार्किंग में या अन्यत्र रखें। उक्त व्यवस्था के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा एक रोड मैप बनाया गया है ।


