IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंत्री अकबर का अग्रवाल सभा ने किया अभिनंदन
क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे राजधानी
समाज को दिए जा रहे सहयोग के लिए मंत्री का जताया आभार

कवर्धा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर का अग्रवाल सभा कवर्धा ने राजधानी रायपुर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। अग्रवाल सभा के सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा (क्रेडा) के सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल के नेतृत्व में अभिनंदन करने पहुंचे थे।
अग्रवाल सभा कवर्धा के सदस्य गण कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय पहुंचे तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। सभी सदस्यों ने अपनी ओर से बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा अग्रवाल सभा को दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका आभार मानते हुए जिन्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर सदस्यों ने अग्रवाल सभा को अपने भवन के लिए शासकीय भूमि उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। कैबिनेट मंत्री ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वसन दिया। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा के कार्यों में सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल की सक्रियता की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर अभिनंदन करने वालों में अग्रवाल सभा के घनश्याम अग्रवाल, प्रवीश अग्रवाल सियाराम अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, विनित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पीचू अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल शैलेन्द्र, अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल पिपरिया आदि शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!