IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

त्यौहारी सीजन में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत,10.43 करोड़ किसानों को ज़ारी

कवर्धा। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाली कबीरधाम जिले के पंडरिया में संचालित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने त्यौहारी सीजन में अपने शेयर धारक गन्ना उत्पाद किसानों को बड़ी राहत दी है। सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन ने आज अपने शेयर धारक किसानो को बकाया राशि में 10 करोड़ 4 लाख रुपए का भुगतान जारी कर दी है।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया प्रबंध संचालक सतीश पटले ने बताया कि सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा शेयर धारी किसानों से दिनाँक 17 नवंबर 2021 से 12 अप्रैल 2022 तक 7200 किसानों से 2.95 लाख मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई थी। खरीदी की गई गन्ने का कुल मूल्य एफआरपी पर 81 करोड़ का हुआ था, जिसका भुगतान किसानों को किया जाना था। उक्त ज़ारी करने योग्य भुगतान में से 10.4करोड़ आज ज़ारी किया गया। इस प्रकार 66करोड़ राशि जो की 4 मार्च 2022 तक का होता हैं आज तक ज़ारी कर दिया गया हैं। शेष राशि जो कुल का 19%(15करोड़) हैं जल्द ही भुगतान कर ली जाएगी। इस प्रकार अब तक 81% राशि का भुगतान ज़ारी हो गया है। पूर्व वर्षों में भी भुगतान पूर्ण करने में सितंबर, अक्टूबर तक का समय लग जाता था।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में राज्य शासन द्वारा सचांलित छत्तीसगढ़ के दो सहकारी शक्कर कारखाना लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा ने देश के सभी सहकारी शक्कर कारखाना को पीछे छोड़ते हुए रिकवरी दर के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा है। यह दोनो सहकारी शक्कर कारखाना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित है।

You missed

error: Content is protected !!