IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

तीजा-पोरा : CM हाऊस में छाया रहा खैरागढ़ विश्वविद्यालय, साड़ियों को मिली जोरदार सराहना

खैरागढ़/कवर्धा। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा उत्सव के दौरान इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने अपनी खास उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर जहां कुलपति पद्मश्री डॉ ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के गाने ‘तोर मन कईसे लागे राजा’ पर मुख्यमंत्री थिरकने से खुद को रोक नहीं सके। विश्वविद्यालय के क्राफ्ट एंड डिजाइनिंग डिपार्टमेंट द्वारा लगाई गई साड़ियों की प्रदर्शनी को भी अच्छा प्रतिसाद मिला।

27 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में तीजा- पोरा पर्व का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश भर की महिलाएं शामिल हुईं, वहीं अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, साहित्यकार, कलाकार समेत विभिन्न वर्ग के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विश्वविद्यालय के क्राफ्ट एंड डिजाइनिंग डिपार्टमेंट ने इस अवसर पर सीएम हाउस में साड़ियों की प्रदर्शनी लगाई थी। इस प्रदर्शनी को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। उल्लेखनीय है कि आयोजन के दौरान जब कुलपति पद्मश्री डॉ ममता (मोक्षदा) चंद्राकर ने अपने लोकप्रिय गीत ‘तोर मन कईसे लागे राजा’ की प्रस्तुति दी, अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई जनप्रतिनिधि और महिलाएं खुद को थिरकने से नहीं रोक सके।

त्योहार के लिए मुख्यमंत्री निवास को तिजहारिन महिलाओं का मायका बना दिया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने कांग्रेस की महिला सांसदों-विधायकों और पूरे प्रदेश से आई माताओं, बहनों के साथ भगवान शिव, नंदी बैल और चुंकिया-पोरा की पूजा की और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।

तीजा-पोरा तिहार के मंडप में महिलाओं के बीच फुगड़ी जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें महिलाओं के कई समूहों ने हिस्सा लिया। चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़ की प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों के साथ दर्शकों को भी खूब हंसाया।

You missed

error: Content is protected !!