IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अग्रेंजी माध्यम विद्यालय कचहरी पारा में मनाया गया प्रवेशोत्सव

कवर्धा। नगर के कहचरी पारा स्थिति नव गठित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गुरुवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने नव गठित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खुलने पर नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालय के भांति इस विद्यालय में भी जल्द सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे छात्र-छात्राओं का सार्वर्गीण विकास करते हुए भविष्य सफल बना सकते है। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, वर्षा रानी ठाकुर,  एम.एम. कश्यप,  नरेन्द्र देवांगन, प्रचार्य आर.एस. धु्रव, प्रचार्य आर.एल. बारले सहित शिक्षक-शिक्षिका एवं पालकगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लिए छात्र-छात्राओं, पालकों के रूझान को देखते हुए शासन के द्वारा विभिन्न जिलों में 76 नए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की अनुशंसा की थी। छात्र-छात्राओं, पालकों के रूझान को देखते हुए कहचरी पारा कवर्धा स्थित शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया था। जिसका विधिवत तरीके से छात्र-छात्राओं व पालकों की उपस्थिति में शाला प्रवेशउत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

You missed

error: Content is protected !!