*गुजरात में आयोजित 36 वाँ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे कबीरधाम जिले की 03 सॉफ्टबॉल खिलाड़ी।*
*पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा खिलाड़ियों को किट वितरण कर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया गया।*
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावते तथा उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में आज दिनांक-19.08.2022 को पुराना पुलिस लाइन स्थित फोर्स एकेडमिक के छात्र छात्राओं के बीच 36वां राष्ट्रीय खेल में “सॉफ्टबॉल खेल खेलने जा रही खिलाड़ी जिसमें(1) कुमारी कविता सिन्हा,(2) कुमारी गौरी जायसवाल, (3) कुमारी विजयलक्ष्मी चंद्रवंशी को ट्रैक सूट वितरण कर अपना बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल कौशल किशोर वासनीक, साइबर सेल प्रभारी चंद्रकांत तिवारी, राजा जोशी एवं अधिक संख्या में फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षणरथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहकर सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।


