IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने फहराया तिरंगा।*

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल कौशल किशोर वासनिक, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल संजय ध्रुव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, उप. पुलिस अधीक्षक जय सिंह मरावी,एंव कार्यालयीन अधिकारी/जवान उपस्थित थे।

तिरंगा फहराते समय प्लाटून द्वारा सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाए दी गई।

error: Content is protected !!