IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अरुण साव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की, उनके विश्वास पर खरा उतरने की बात कही

बिलासपुर/कवर्धा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मुलाकात की और धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री साव ने रक्षा बंधन की शुभकामनाए के साथ उनके विश्वास पर खरा उतरने की बात कही ।

अरुण साव वर्तमान में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे 54 साल की उम्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने है। अरुण साव एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं. वह हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता भी रहे हैं. इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं।

error: Content is protected !!