Weather reporter रायपुर: सावन में रूठे मानसून से फिर जगी आस, मंगलवार को दोपहर बाद हुई बारिश, प्रदेश के अधिकांश जिलों में 14 तक वर्षा के संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
रायपुर। मंगलवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने एक बार फिर सावन में रूठे मानसून से आस जगा दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर आने वाले 14 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के संकेत दिए है। जिलानुसार पूर्वानुमान का अवलोकन आप न्यूज़ में कर सकते है। गौरतलब है कि सावन के शुरुआत में मानसून की स्थिति अच्छी रही, लेकिन बीते कुछ दिनों से बारिश थम गई थी। यही वजह है कि औसत वर्षा के रिकार्ड में कई जिले पिछड़ गए। वर्तमान में हालात ये है कि प्रदेश के 10 जिले ऑरेंज जोन में आ गए है। किसानी कार्य मे विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है। संकेत के मुताबिक बारिश हुई तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है।
इधर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनद्रोणिका अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फराबाद, जलपाईगुड़ी और उसके बाद पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है, उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। कल दिनांक 11 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/08/मौसम-सारांश-10.08.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 10.08.2021″]

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730