IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा।
कुछ दिनों पहले जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी लगातार जिले का दौरा कर चर्चा में बने हुए है। लगातार दौरा कर स्वयं का वीडियो बनाकर शिक्षक में दहशत बना रहे है। स्वयं दौरा करते है और उसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया जा रहा है। जिससे लोग व शिक्षक नाराज भी हो रहे है। शिक्षक संघ तो ऑडियो वीडियो वायरल न करने ज्ञापन तक सौप चुके है। वही गत दिवस लोहारा विकासखंड के ग्राम रक्से के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल पहुँचे जहां शिक्षक रेखलाल साहू से वीडियो बनाते हुए “अंत्येष्ठि” लिखने कहा गया। शिक्षक ने “अंत्येष्टि” लिख दिया टी के स्थान पर ठी होना था करके उसके एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी कर दिया गया। लेकिन जो आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है उसी आदेश में गलती है। अब शिक्षको व जिले के सोशल मीडिया में तेजी के साथ फैल रहा है।

डीईओ के आदेश के बाद अब किसकी वेतन वृद्धि रोकेंगे यह सब चर्चा चल रही है। वेतन वृद्धि रोकने वाले आदेश में ‘असमर्थता’ के स्थान पर ‘असर्मथता’ लिखा गया है। जिले के शिक्षा विभाग के सबसे बड़े अधिकारी स्वयं के आदेश में त्रुटि है। इससे उनके लगातार दौरे व निरीक्षण पर सवाल उठ रहे है। आखिर इस गलती पर किसका वेतन वृद्धि रोका जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!