IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा पी.जी. कॉलेज की छात्रा सुमित्रा का स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए चयन

कवर्धा। कवर्धा पी.जी. महाविद्यालय की एन.सी.सी छात्रा सुमित्रा पटेल का स्वतंत्रता दिवस के परेड के लिए चयन किया गया हैं उसका चयन एन.सी.सी. बटालियन राजनांदगाव से आजादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह दिल्ली कैंप के लिए किया गया है। कवर्धा जिले से प्रतिनिधित्व के लिए एक मात्र कैडेट का चयन हुआ है। चयन प्रक्रिया के विभिन्न सोपानों को पास करते हुए सुमित्रा का चयन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त कैंप के लिए भारत भर के प्रत्येक जिले से एक सर्वश्रेष्ठ कैडेट का चयन किया गया है। कैम्प के दौरान कैडेट्स को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कैडेट्स को स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होने के साथ-साथ बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने अवसर मिलेगा। सुमित्रा की उपलब्धि पर कालेज के प्राचार्य, एन.सी.सी. अधिकारी, राजनांदगाव बटालियन के कमान अधिकारी एवं महाविद्यालय के स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You missed

error: Content is protected !!