IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। सावन के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। पिछले 24 घंटों से जिले भर में लगातार बारिश हो रही है। 24 घंटे के भीतर जिले में कुल 851 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश से जलाशय एक बार फिर लबालब की स्थिति में है। जिले के मोगरा, घुमरिया और सूखानाला से बुधवार सुबह 5 बजे से दोपहर 4 बजे तक 1.55 लाख क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। जिससे शिवनाथ नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो चुकी है। तटवर्ती इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही बाढ़ ग्रस्त नदी नाले के आसपास लोगों को जाने से रोकने के लिए जिला पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। किसी भी जोखिम से निपटने के लिए आपदा नियंत्रण दल को एक्टिव मोड पर रखा गया है।
इधर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 km ऊंचाई तक विस्तारित है।
मानसून द्रोणिका सौराष्ट्र, अहमदाबाद, राजगढ़, निम्न दाब का केन्द्र, पेण्ड्रा रोड, झालसुगुडा, बालासोर, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9km ऊंचाई तक विस्तारित है।
कल दिनांक 11 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है ।
प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक भारी वर्षा हो सकती है ।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/08/मौसम-सारांश-10.08.2022.pdf” title=”मौसम सारांश 10.08.2022″]

You missed

error: Content is protected !!