IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आजादी के 75 वे वर्षगांठ पूरा होने पर कलेक्टोरेट के कबीर वाटिका में 75 पौधे लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव में हरियर कवर्धा का दिया गया संदेश

कलेक्टर तथा जिला अधिकारियों ने लगाए फलदार एवं छायादार पौधे

कवर्धा। आजादी के 75 वे वर्षगांठ पूरा होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिले में भी इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। आजादी के 75 वे वर्षगांठ पूरा होने पर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर के पीछे कबीर वाटिका में 75 पौधे लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव में हरियर कवर्धा का संदेश दिया गया। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीर वाटिका में पौधरोपण कर इसकी शुरुआत की। इसके बाद सभी जिला अधिकारियों ने पौधरोपण किया। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि आजादी के 75 वे वर्षगांठ पूरा होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे यादगार रखने के लिए कबीर वाटिका में 75 पौधे सभी अधिकारियों द्वारा रोपे गए है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से हरियर कवर्धा का संदेश सभी नागरिकों में जाएगा। सभी लोगो को प्रकृति को हराभरा बनाने और सहजने के लिए पौधे लगाना चाहिए। यह हमारा दायित्व होना चाहिए की प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधरोपण में स्वयं से आगे आए और इसकी सुरक्षा करें। उन्होंने बताया कि पौध रोपण के दौरान फलदार और छायादार पौधे रोपे गए है। आने वाली पीढ़ियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

इस दौरान अपर कलेक्टर बी.एस. उइके, वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने भी पौध रोपण किया और सभी को पौध रोपण करने के लिए प्रेरित किया।

error: Content is protected !!