IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*वर्चुअल कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने बेसबॉल के 19 खिलाड़ियों को बांटे 5000-5000 की सहायता राशि*

*अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिली मदद*

*कैबिनेट मंत्री ने कवर्धा व छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी*

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान कवर्धा शहर के 19 प्रतिभावान बेसबॉल खिलाड़ियों को 5000-5000 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किये। कैबिनेट मंत्री मो.अकबर वर्चुअल प्रोग्राम में जुडे रहते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से खिलाड़ियों को सहायता राशि प्रदान की। उन्होनें खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे कवर्धा शहर के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन हमेशा करते रहते है और आगे भी आप सभी होनहार खिलाड़ी हमारे कवर्धा शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम हमेशा रौशन करते रहेगें। सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। सभी बेसबॉल के खिलाड़ियों ने प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान करने के लिए कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*खेल प्रतिभा का धनी है हमारा कवर्धा-ऋषि कुमार शर्मा*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे कवर्धा शहर खेल प्रतिभा का धनी है सभी खेलों के खिलाड़ी इस शहर में निवास करते है कवर्धा के खिलाड़ी जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम हमेशा रौशन करते रहे है उन्होनें बताया कि हम सभी हमेशा अखबार, न्यूज चैनलों, सोशल मिडिया के माध्यम से देखते, पढ़ते रहते है कि कवर्धा के प्रतिभावन खिलाड़ी देश ही नही अपितु पूरे भारत देश में कवर्धा शहर के नाम का परचम लहराते रहते है उन्होनें बताया कि इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ही आज कैबिनेट मंत्री मो.अकबर भाई द्वारा अपने स्वेच्छानुदन मद से राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर के बेसबॉल खिलाड़ियों को 5000-5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान प्रदान कर मदद किये है। उन्होनें बताया कि निश्चित ही इन प्रतिभावन खिलाड़ियों द्वारा आगे भी कवर्धा सहित पूरे प्रदेश के नाम रौशन करते रहेगें। उन्होनें सभी खिलाड़ियों को कहा कि खेल के दौरान कोई भी समस्या या परेशानी आती है तो सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है।

इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, नरेन्द्र देवांगन, चुनवा खान, सुशीला धुर्वे, मोहित माहेश्वरी, सुनील साहू, उत्तम गोप, संजय लांझी, संतोष यादव, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, हिरेश चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, बलदाउ चंद्रवंशी, देवा साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!