IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पीजी कॉलेज की वार्षिक पत्रिका कृति का मंत्री अकबर ने भोरमदेव की पावन धरा में किया विमोचन

कवर्धा।
सावन माह में शुक्रवार को भोरमदेव दर्शन करने पहुँचे कवर्धा के विधायक एवं मंत्री मोहम्मद अकबर ने मन्दिर परिसर में ही जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय पीजी कॉलेज की वार्षिक पत्रिका कृति का विमोचन किया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष की बच्चों के लेख व साल भर कॉलेज में हुए गतिविधियों की जानकारी इस कृति में होती है। जिसका विमोचन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, सदस्य दीपक ठाकुर, कॉलेज के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने बताया कि पिछले वर्ष से इस बार की कृति को और आकर्षक किया गया है। पेजो की संख्या बढ़ाई गई है ताकि अधिक बच्चों के लेख इसमे आ सके। साथ ही सभी पेज को रंगीन व आकर्षक किया गया है। कॉलेज की पत्रिका कृति कॉलेज की पहचान है।

You missed

error: Content is protected !!