IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/छुईखदान। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 01.08.2022 को थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं स्टाफ के द्वारा आरोपी रामचंद गंधर्व पिता चोहन दास गंधर्व उम्र 26 वर्ष सा. बुंदेली थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव द्वारा अपने आईडी से नाबालिक बच्चो का अश्लील पोस्ट फेसबुक में अपलोड करने पर आरोपी के विरूध्द धारा 67 ख आईटी एक्ट के तहत अपराध घटित करना प्रथम दृष्टया पाये जाने पर थाना छुईखदान में अपराध क्र. 216/2022 धारा 67(ख) आईटी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रामचंद गंधर्व को आज दिनांक 01.08.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, एएसआई नारायण लाल सिन्हा, प्र.आर. 552 नंदकिशोर वैष्णव, प्र.आर. 748 डामेन्द्र कौशिक, आरक्षक क्रमांक 1193 छत्रपाल पैंकरा, चालक आरक्षक क्र. 1592 भूषण चंद्रवंशी, आरक्षक क्रमांक 1778 अनिल नाथ योगी, आरक्षक क्र. 623 सुशील साय पैंकरा, आरक्षक क्र. 1288 अतीश चंद्रवंशी, आर.क्र. 416 विनाेद पोर्ते की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!