IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए पारंपरिक खेल का आयोजन 26 जुलाई को

तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली दौड़, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी, बिल्ला, कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल, तीन टंगड़ी दौड़ आदि खेलों का होगा आयोजन

कवर्धा। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त के निर्देशानुसार 09 अगस्त 2022 विश्व आदिवासी दिवस को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए पारंपरिक खेल का आयोजन जिला स्तर पर 26 जुलाई 2022 को विकासखंड बोड़ला के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल के खेल मैदान में कराया जाएगा। जिसमें विभिन्न जनजातीय तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के पारंपरिक खेल जैसे तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली दौड़, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगड़ी, बिल्ला, कबड्डी, रस्साखींच, सत्तुल, तीन टंगड़ी दौड़ आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता अंतर्गत बालक, बालिकाओं के लिए 06 वर्ष से 10 वर्ष तक, 10 वर्ष से 14 वर्ष तक एवं 14 वर्ष से 18 वर्ष वर्ग के लिये पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले 5 प्रमुख खेल तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 05 प्रमुख खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के प्रतिभागी अपना पंजीयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में उपस्थित होकर संस्था में कार्यरत व्यायाम शिक्षक महेश कुमार साहू के पास पंजीयन करा सकते हैं।

error: Content is protected !!