IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कोविड टीकाकरण टीम के पास पहुंचे नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा*

*सुरक्षित रहने हेतू टीका अवश्य लगावें-नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा*

*टीकाकरण कराने नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने की अपील*

कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन मेन मार्केट में किया गया। जहां प्रथम डोज, द्वितीय डोज व बूस्टर डोज लगाया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आज दिनांक 21.07.2022 को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम के साथ नवीन बाजार के पास, गुरूगोविंद सिंह चौक, आजाद चौक, महावीर स्वामी चौक, सराफा लाईन, एकता चौक व बस स्टैण्ड चौक स्थित दुकानों में पहुंचकर कोविड टीकाकरण कराया गया। उन्होनें बताया कि अभी टीकाकरण कार्य लगातार किया जा रहा है छूटे हितग्राही अपना टीकाकरण लगने वाले शिविर में लगा सकते है।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कवर्धावासियों से अपील करते हुए कहा कि आपके घर, आपके वार्ड, आपके गली-मुहल्ले में पहुंचे कोविड टीकाकरण टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए टीकाकरण से छूटे परिवारों का टीकाकरण अवश्य करावें। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज मेन मार्केट में टीम द्वारा लगा रहे कोविड टीकाकरण करा रहे लोगों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष आकाश आहूजा को मार्केट लाईन में 100 प्रतिशत टीकाकरण किये जाने हेतु टीम का सहयोग करने को कहा। सुरक्षित रहने हेतु टीकाकरण अवश्य करावें । नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की संयुक्त टीम नगर पालिका कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम आपके तक पहुंचकर छूटे परिवारो का आज टीकाकरण करेगें। टीकाकरण टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। छत्तीसगढ सरकार कोरोना मुक्त छत्तीसगढ़ व 100 प्रतिशत टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है टीकाकरण अवश्य करावें। ताकि आपका व आपका परिवार सुरक्षित रहे। इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यगण एवं डॉ.शिव गोपाल परिहार भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!