IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर/राजनांदगांव। रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक 24 घंटे हुई बारिश ने बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सामान्य औसत से 165 मिली मीटर अत्यधिक वर्षा के साथ राजनांदगांव एक्सेस जोन में आ चुका है। जिले के मानपुर क्षेत्र में सर्वाधिक 99.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। सोमवार सुबह 8:30 बजे मोंगरा जलाशय से और 16000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शिवनाथ नदी उफान पर आ चुकी है।

 

उफनती शिवनाथ नदी को देखने के लिए सोमवार दोपहर को काफी संख्या में लोग मोहारा पहुंचे। यहां ज्यादातर लोग तट पर जाकर जान जोखिम में डालते हुए सेल्फी लेते नजर आए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मोहारा तट के समीप सुरक्षाबलों की तैनाती की जानी चाहिए थी मगर मौके पर एक भी जवान नजर नहीं आए। इससे पहले सुबह सावन के पहले सोमवार के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर शिवनाथ नदी पहुंचे थे। मोगरा जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे मोहारा पुराना पुल डूब चुका है। वर्षा रिकॉर्ड और मौसम पूर्वानुमान का अवलोकन समाचार के बीच में दिए गए इमेज और पीडीएफ में किया जा सकता है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/07/मौसम-सारांश-18.07.2022.pdf” title=”मौसम सारांश 18.07.2022″]

error: Content is protected !!