राजनांदगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 16.07.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि खैरागढ की ओर से एक वाहन में चोरी का लोहा, कबाड समान आ रहा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चिखली भोलासिंग राजपूत एवं सायबर सेल प्रभारी द्वारिका प्रसाद लाउत्रे की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गठूला में हमराह स्टाफ के नाकेबंदी प्वाईंट लगाकर खैरागढ की ओर से आ रही वाहन टाटा 407 क्र0 सी0जी0 08, ए.क्यु. 6224 को रोककर चेक करने पर चालक और परिचालक दोनों विधि संघर्षरत बालक को उक्त वाहन का दस्तावेज, ड्रायविंग लायसेंस तथा उक्त वाहन में लोड समान का दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिश देने पर कोई दस्तावेज नही होना एवं वाहन में लोड कबाड के समान को लोकनाथ वर्मन निवासी शेरगढ का होना बताये। वाहन को चेक करने पर उसके अंदर कटा हुआ बाइक लोहा का स्क्रैप, एवं अन्य वजनी समान लगभग 02 टन कीमती करीबन 80,000/- रूपये को चोरी के होने के माकुल संदेह होने पर धारा 41, 379 भादवि के तहत समक्ष गवाहन जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि भोलासिंग राजपूत, सउनि राजेश्वर सिंह, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर0 231 लकेश्वर निराला एवं सायबर सेल के प्र.आर. 777 अनित शुक्ला, आर. 1000 मनीष मानिकपुरी, आर. 1320 मनीष वर्मा, आर. 1120 मनोज खूंटे, आर.(च) हर्ष रामटेके की सक्रिय भूमिका रही।


