IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

द्रोणिका का असर, प्रदेश में बदला मौसम का मिज़ाज, गुरुवार को भी अनेक स्थानों में बारिश का पूर्वानुमान[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/07/DIST-FC_07.07.2021.pdf” title=”DIST FC_07.07.2021″]

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में विस्तारित सिस्टम के प्रभाव से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणीका झारखंड से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक दूसरा द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण बिहार, उत्तर झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
कल दिनांक 8 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!