किसानों के हित में कार्य करने का निर्देश दिए कैबिनेट मंत्री अकबर ने
कवर्धा कृषि मण्डी के पदाधिकारी व सदस्यगण मिले मंत्री मोहम्मद अकबर से
कवर्धा। कृषि उपज मण्डी समिति, कवर्धा जिला कबीरधाम के पदाधिकारियों व सदस्यों ने राजधानी रायपुर जाकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर से भेंट की। व अपनी नियुक्ति के लिए उनका आभार जताया है। केबिनेट मंत्री ने उनसे मण्डी समिति में पूरी रूचि लेकर किसानों के हित में कार्य करने का निर्देश दिया।
कृषि उपज मण्डी समिति के अध्यक्ष नीलकण्ठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, सदस्यगण – भागवत पटेल, रानू दुबे, संजय लिखाटे, आनंद ओगरे व रामफल कौशिक ने संयुक्त रूप से केबिनेट मंत्री से भेंट की। उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर मंत्री मोहम्मद अकबर का स्वागत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस अपेक्षा से कैबिनेट मंत्री ने उनकी नियुक्ति कराई है वे अपेक्षा पर खरा उतरेंगे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत, सहसपुर लोहारा की उपाध्यक्ष मंजू बांगली, शरद बांगली, मनोज दुबे, रचना कोसले, मुस्कान देशलहरे, फूलबती डहरिया, त्रिवेणी मानिकपुरी, काजल विश्वकर्मा, नौशाद खान, गोमती साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Bureau Chief kawardha