IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंत्री मोहम्मद अकबर ने रखी पैनी नजर, पिछले वर्ष की तुलना में फसल बीमा योजना की राशि में हुई तीन गुना की वृद्धि

किसानों को मिली लगभग 49 करोड़ रूपये की राशि

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की पहचान किसानों की हितैषी सरकार के रूप में बनी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों की हर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। किसान प्रति वर्ष अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। छत्तीसगढ़ में फसल बीमा योजना के रूप से क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों को वास्तव में इसका लाभ मिल सके। जिला कबीरधाम में फसल बीमा के आकड़ों पर नजर डालने से पता चलता है कि यहां किसानों को फसल बीमा का भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधानसभा के विधायक मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले में फसल बीमा योजना पर पैनी नजर रख रहे हैं। रबी वर्ष 2020 में कुल 20,421 कृषकों को फसल बीमा की राशि 16 करोड़ 10 लाख 81 हजार 298 रूपये का भुगतान हुआ था। मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों के चलते वर्ष 2021 में 804 ग्रामों में 34,547 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया गया। इतनी बड़ी संख्या में किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के कारण 48 करोड़ 73 लाख 76 हजार 65 रूपये की राशि का भुगतान फसल बीमा के रूप में किसानों को हुआ।
रबी वर्ष 2021 में फसल बीमा योजना का लाभ दिलाये गये ग्राम व किसानों की संख्या व फसल बीमा की प्रदाय की गई राशि विकासखंडवार इस प्रकार है:- बोड़ला – 208 ग्राम, 5893 किसान, राशि 10 करोड़ 52 लाख 83 हजार 873 रूपये, कवर्धा – 184 ग्राम, 12494 किसान, राशि 22 करोड़ 85 लाख 41 हजार 551 रूपये, पंडरिया – 233 ग्राम, 8043 किसान, राशि 4 करोड़ 84 लाख 73 हजार 918 रूपये, सहसपुर लोहारा – 179 ग्राम, 8117 किसान, राशि 10 करोड़ 50 लाख 76 हजार 723 रूपए।

You missed

error: Content is protected !!