IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर/राजनांदगांव। मानसून आने से पहले छत्तीसगढ़ में प्री मानसून सक्रियता दिखाने लगा है। मौसमी सिस्टम की वजह से बुधवार दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। देर शाम को गरज चमक के साथ बारिश हुई। शाम को 6:10 बजे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर चेतावनी दी कि आने वाले 4 घंटों के भीतर धमतरी, कोंडागांव, बालोद गरियाबंद, राजनांदगांव, दुर्ग रायपुर बलोदा बाजार महासमुंद जांजगीर, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, पेंड्रा रोड, कोरिया सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा तथा इससे लगे एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात तथा अंधड़ चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2022/06/मौसम-सारांश-15062022_220615_181200.pdf” title=”मौसम सारांश 15062022_220615_181200″]
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है। कल दिनांक 16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चलने की संभावना है। वर्षा का सिलसिला प्रदेश में लगातार बने रहने की सम्भावना है।

error: Content is protected !!