IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आज दिनांक 12-06-22 को श्री इरफ़ान उल रहीम ख़ान, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगाँव के निर्देशन में ज़िला पुलिस राजनांदगाँव से समन्वय स्थापित कर ड्रग्स एवं अवैध नशे के ख़िलाफ़ नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान *“निजात”* के अंतर्गत सदभावना दौड़ में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के 200 नव आरक्षक शामिल हुए।

यह नशामुक्ति सद्भावना दौड़ संध्या 5 बजे से 7 बजे तक सर्वेश्वर दास म्यूनिसपल स्कूल से आरंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापस म्यूनिसपल स्कूल मैदान में समाप्त किया गया। यह सद्भावना दौड़ *निजात* अभियान के तहत पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के सी.डी.आई. बृजेश कुमार भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के प्रशिक्षक सुरेश चंद्रवंशी, अशोक चौधरी, निर्भय पटेल, थानसिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मोहन राव, भोजराम मंडलोई, भानुप्रसाद चौबे, तामेश्वर साहू एवं 200 प्रशिक्षणार्थी नवआरक्षको द्वारा जिला पुलिस बल राजनाँदगाँव के साथ संपन्न किया गया।

You missed

error: Content is protected !!