ठेलकाडीह से राजेश साहू की रिपोर्ट
राजनांदगांव/ठेलकाडीह। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल नेताम के नेतृत्व में दिनांक 03/06/2022 को थाना ठेलकाडीह ईलाके में अवैध गांजा तस्करी करने एवं बिक्री करने वालो पर लगाम कसने के लिए निजात अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 03/06/2022 को यातायात MV Act कार्यवाही के दौरान ग्राम फत्तेपुर आर्शीवाद ढाबा के सामने मो0सा0 CG 08 AK 5791 होण्डा SP CB 125 काला कलर का जिसमें दो व्यक्ति बैठे खैरागढ की ओर से आ रहे थे जिसे रोका गया संदेह के आधार पर बारिकी से चेक करने पर उक्त मो0सा0 के दोनो व्यक्ति के बीच में खाकी कलर का थैला के अंदर दो बडा पैकेट जो खाकी कलर के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ दिखाई दिया जो गांजा जैसा प्रतीत हो रहा था दोनो संदेहियों से पूछताछ किया गया। तब अपना नाम ;1 सुनील वर्मा पिता प्रभुराम उम्र 34 साल निवासी घोंघेडबरी थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव ;2 रूपेश कुमार वर्मा पिता स्व0 बाबूलाल वर्मा उम्र 24 साल निवासी ग्राम ताकम थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव का होना बताया दोनो आरोपिेयो के कब्जे से मो0सा0 क्रमांक CG 08 AK 5791 होण्डा SP CB 125 कीमती करीबन 45000 रूपए, 02 नग मोबाईल कीमती 11000 रूपये, नगदी रकम 1250 रूपये, मनोत्तेजक पदार्थ नमीयुक्त गांजा 02 किलो 100 ग्राम कीमती करीब 21000 रूपये जुमला कीमती 78250 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिया में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध अप0क्र0 160/2022 धारा 20(ख) NDPS Act कायम किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय ज्यूडीसियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोमल नेताम, सउनि0 चैतू राम आर्य, प्र0आर0 317 नरेश वर्मा, 109 सुरेश वर्मा, आरक्षक बिजेश साहू, नरेश कुमार चन्द्रा, सुरेन्द्र सिन्हा बिसाहू यादव, नेतराम कंवर की सक्रिय भूमिका रही।


