*पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी-कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा*
*न.पा. अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्य में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की*
कवर्धा-कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका कवर्धा के सभाकक्ष में पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए कवर्धा शहर में वृहद स्तर पर पौधरोपण करने के संबंध में कार्ययोजना बनाने स्वयं सेवी संस्था, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। जिसमें सभी नागरिकों की सहयोग और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नगारिकों को पर्यावरण के प्रति जुड़ाव आवश्यक है। पौधरोपण के लिए प्रत्येक नागरिक स्वयं पर्यावरण के लिए प्रेरित होकर पौधे लगाएं और उनकों संरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर संकरी नदी के किनारे पौधा रोपण किया जाएगा, जिसमें शहर के सभी वार्डाे के नागरिक, स्वयं सेवी संस्था, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक सुबह यहां आकर पौधे लगाने के इस कार्य में अपनी सहभागिता और सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि संकरी नदी का चौड़ीकरण करने का कार्य किया जा चुका है। वहीं नदी को पुर्नजीवत कर जल भराव लगातार है। इससे शहर के ग्राउंड वॉटर लेवल बढ़ेगा साथ ही पूरे वर्ष भर निस्तारी के लिए जल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह शहर स्वयं का है और स्वयं को प्रेरित होकर इस कार्य में रूचि लेकर सहयोग करना चाहिए।
*कवर्धा शहर के सभी व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक-ऋषि कुमार शर्मा*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण करने की कार्ययोजना तैयार किया जाना है। इसमें सभी वर्गाे की सहभागिता आवश्यक है। शहरवासी स्वयं इस पौधरोपण कार्य में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। इसके लिए सभी नागरिको को जागरूकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिक सुबह 7 बजे सरदार पटेल मैदान में पौधरोपण जागरूकता के लिए शामिल होवें। मैदान से सभी नागरिक शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए नागरिकों को पौधारोपण जागरूकता का संदेश देते हुए संकरी नदी के किनारे पहुंचकर पौधारोपण करेंगे। उन्होंने बताया कि पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराएं जाएंगे। पौधे की सुरक्षा के लिए फेसिंग जरूरी है जिससे जानवरों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करने के बाद प्रत्येक पौधे की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी पौधे लगाने वाले नागरिकों को होनी चाहिए। इसके लिए नागरिकों में जागरूकता लानी चाहिए।
*पौधे की सुरक्षा हम सबकी-एस.पी.*
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस में वृहद स्तर पर पौध रोपण किया जाएगा। पौधारोपण के बाद इसकी सुरक्षा भी जरूरी है। पौधे के सुरक्षा के लिए तैयार ट्रीगार्ड और फेसिंग की सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए कार्य किया जाएगा।
*सुझाव में मिले सभी पौधों का होगा रोपण-डीएफओ*
वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधि द्वारा प्राप्त सुझाव के आधार पर विभिन्न किस्म के पौधे लगाएं जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि पौध रोपण के लिए नागरिकों को रूचि लेते हुए इसमें शामिल होना चाहिए।
इस अवसर पर नीरज मंजीत, संतराम थवाईत, राजकुमार तिवारी, पन्ना लाल चंद्रवंशी, एस.एस जैन, पार्षद प्रमोद कुमार लुनिया, चंद्रशेखर शर्मा सहित स्वयं सेवी संस्था, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति नरेन्द्र देवांगन, चुनुवा खान, भीखम कोसले, अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी, सुनील साहू संतोष यादव, संजय लांझी, पवन जायसवाल, मुकेश सिन्हा, श्री उत्तम गोप, एल्डरमेन, दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, देवराज पाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्था, सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


