IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*नारी शक्ति उत्थान हेतु हमेशा कार्य करती रही माता आहिल्या बाई- ऋषि कुमार शर्मा*

*धुमधाम से मनाई गई आहिल्या बाई होल्कर जयंती*

कवर्धा-आज माता आहिल्या की जन्म जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने महिला पाली समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर माता आहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना करते हुये सभी को जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने माता आहिल्या बाई होल्कर की जयंती अवसर पर पाली समाज की महिलाओं से चर्चा कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होनें आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि माता आहिल्या हमेशा नारी शक्ति को बढ़ावा देने व उनके उत्थान के लिए हमेशा कार्य किया। स्वतन्त्र भारत में अहिल्याबाई होल्कर का नाम बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। इनके बारे में अलग-अलग राज्यों की पाठ्य पुस्तकों में अध्याय मौजूद हैं उन्होनें बताया कि चूँकि अहिल्याबाई होल्कर को एक ऐसी महारानी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंनें भारत के अलग अलग राज्यों में मानवता की भलाई के लिये अनेक कार्य किये थे। इसलिये राज्य सरकार ने उनकी प्रतिमाएँ बनवाया और उनके नाम से कई कल्याणकारी योजनाओं भी चलाई जा रही है।
आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ पार्षद अशोक सिंह, सुनील साहू, देवराज पाली, कौशल कौशिक, दयाल पाली, राधेश्याम पाली, रानी पाली, रामेश्वरी पाली, सुरेखा पाली, मधु पाली, सुनीता पाली, सीमा पाली, उर्मिला पाली तथा समाज के गणमान्य नगारिक, महिलागण उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!