IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कैबिनेट मंत्री अकबर ने 11 लाख 50 हजार रूपए की लागत से निर्मित पटेल समाज और सतनामी समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण*

*सामाजिक उन्नति के लिए शासन कर रही लगातार महत्वपूर्ण कार्य*

*सामाजिक भवन निर्माण के लिए समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी*

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम धनौरा में पटेल समाज के 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और पंडरिया में 5 लाख रुपए की लागत से सतनामी समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मंत्री अकबर ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक समाज का सामाजिक भवन होना चाहिए। सामाजिक भवन होने से समाज के नागरिकों को विभिन्न आयोजनों के लिए स्थान उपलब्ध रहेगा और अनेक कार्यक्रम यहां कर सकेंगे। सामाजिक उन्नति के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है और शासन इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन ने नागरिकों से वादा किया था उसे पूरा किया है। धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन वर्षों से किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रहें है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। उन्होंने किसानों से कहा की सभी के खाते में आज राशि पहुंच गई है। गोबर बेचने वाले सभी लोगों के खाते में भी राशि हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिक जिनके पास जमीन नहीं है जो खेती किसानी कर मजदूरी करते है उनके लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत शासन साल में 7 हजार रुपया प्रतिवर्ष उनके खाते में देगी। शासन के आने के बाद 284 करोड़ की सिंचाई कर की माफी हुई है। शासन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य सबके लिए राशन कार्ड बनाना प्राथमिकता है, जिसे पूरा करते हुए शासन द्वारा सभी का राशन कार्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई राशन कार्ड बनाने से छूट गया है उनके द्वारा आवेदन करने पर राशन कार्ड पात्रता के अनुसार बना कर दिया जाएगा। कोई भी इससे वंछित नही रहेगा। इस दौरान पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष,  अमिता प्रभाती मरकाम कलीम खान, महेश चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान, लीला धनुक वर्मा, रामकली हंसराम धुर्वे, नवीन जायसवाल, राधेलाल भास्कर, भीषण तिवारी, सनत जायसवाल, अशोक सिंह, मनीष शर्मा, घनश्याम साहू, लेखा राजपुत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!