IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्रीष्मकालीन व्हालीबाल प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ी बालक/बालिकाओं से किया गया मुलाकात।*

*खेल भावना का परिचय देते हुए आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने दिए निर्देश।*

कवर्धा। पुलिस विभाग एवं जिला व्हालीबॉल संघ के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन व्हालीबाल प्रशिक्षण शिविर बालक बालिका वर्ग का आयोजन दिनांक-16.05.2022 से पुराना पुलिस लाईन स्थित फ्लटलाईट व्हालीबॉल ग्राउण्ड में किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा किया गया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कैम्प के दौरान अनुशासन में रहकर अच्छे से मेहनत करने व किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो अवगत कराने कहा गया। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने समझाईस देते हुये प्रशिक्षको को बच्चों को अच्छे से मेहनत कराने तथा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु आपस में प्रतियोगिता (मैच) कराने निर्देशित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कप्तान के द्वारा स्वयं उपस्थित रहेंगे बताया गया। इस दौरान जिला व्हालीबॉल संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी तथा रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, व्हॉलीबाल संघ के सचिव विजय चन्द्रवंशी, एवं अधिक संख्या में वॉलीबॉल खिलाड़ी बालक बालिका उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!