IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वन मंत्री अकबर ने ग्राम मजगांव और पचराही में 15 लाख रुपए की सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

सामुदायिक भवन निर्माण से सामाजिक गतिविधियां में होगी सुविधा

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने विकासखंड बोड़ला के ग्राम मजगांव में 10 लाख रूपए की लागत से तहसील साहू संघ के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य और ग्राम पचराही में 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।
मंत्री अकबर ने तहसील साहू संघ बोड़ला और पचराही के सामुदायिक भवन निर्माण की भूमिपूजन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण होने से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में सहूलियत होगी। वही ग्राम पचराही में सामुदायिक भवन निर्माण होने से नागरिकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। शासन सभी कार्यों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।

इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल,  कलीम खान,  होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, पार्षद  अशोक सिंह,  चोवराम साहू,  गोरे चंद्रवंशी,  भगवंता साहू, आत्मा साहू, समलाल साहू, पारस साहू, चिंताराम साहू, मोहन साहू, रामअधीन साहू, लेखचंद साहू, राजेश साहू, दुखीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!