IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*हसदेव अरण्य क्षेत्र में खनन,लाखो पेड़ो की कटाई व आदिवासी- वनवासी के विस्थापन के विरोध में 21 मई को आम आदमी पार्टी करेगी सीएम हाउस का घेराव, घेराव में पहुंचेंगे आम आदमी पार्टी कवर्धा के सैकड़ो कार्यकर्ता*

*कवर्धा।* 21 मई को आम आदमी पार्टी के सदस्य दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वालें हैं। जिसमें कवर्धा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे और घेराव में शामिल होंगे।

घेराव का मुख्य कारण है हसदेव का बचाव

आम आदमी पार्टी कबीरधाम के जिला अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी ने घेराव का मुख्य कारण बताया कि हसदेव अरण्य में जंगल की कटाई व कोयला खनन के विरोध में आम आदमी पार्टी के सदस्य सीएम हाउस का घेराव करने वाले हैं। जिसमें प्रदेश के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

You missed

error: Content is protected !!