IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने ठाकुर समाज को दी सौगात*

*कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने शौर्य भवन निरीक्षण के दौरान सभी मांगो किया पूराः ठाकुर समाज के प्रति जताया आभार*

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान समाज के प्रमुखो के साथ ठाकुर पारा स्थित शौर्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें समाज प्रमुखों के मांगो को तत्काल पूरा करते उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
कैबिनेट मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान ठाकुर पारा स्थित शौर्य भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होनें समाज प्रमुखों के साथ शौर्य भवन परिसर, बाउण्ड्रीवाल व काली तालाब बाजू स्थित रिक्त स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होनें निरीक्षण के दौरान समाज प्रमुखों से रूबरू होते हुए समाज के तरफ से आये मांगो से अवगत हुए। कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने समाज प्रमुखों से आने वाले मांगो से रूबरू होने से पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा को शौर्य भवन में होने वाले कार्यो की प्राथमिकता देते हुए प्राक्कलन तैयार करने दूरभाष पर ही निर्देशित कर दिया गया। निर्देशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को बाउण्ड्री वाल निर्माण, मंच निर्माण, इंटरलॉकिंग कार्य एवं प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का प्राक्कलन तैयार कराया गया है।

*इन कार्यो के लिए कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा*
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शौर्य भवन का निरीक्षण कर समाज ठाकुर समाज प्रमुखों के साथ-साथ पूरे समाज को संबोधित करते हुए उनके मांगो को पूरा करते हुए बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 2.12 लाख, मंच निर्माण हेतु 2.00 लाख, इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 12.14 लाख, प्रवेश द्वार निर्माण हेतु 1.30 लाख तथा ठाकुर समाज समाज के नवयुवकों की मांग पर जीम सामाग्री क्रय किये जाने हेतु 2.00 लाख की घोषणा की।

*मुक्तिधाम उन्नयन कार्य हेतु प्रस्ताव प्रेषित*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत ठाकुर समाज मुक्तिधाम विकास कार्य हेतु 15.00 लाख रूपये का प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। कार्य की स्वीकृति प्राप्त होने उपरांत कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा। इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, पार्षदगण, एल्डरमेन, कांग्रेस कार्यकर्तागण, कवर्धा नगर अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर, राजपूत क्षत्रिय समाज भवन समिति अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, बैशाखू सिंह ठाकुर, खुमान सिंह ठाकुर, शेखू सिंह ठाकुर, रघुनाथ सिंह ठाकुर सिंह ठाकुर राजेंद्र सिंह ठाकुर, तूफान सिंह ठाकुर, चतुर सिंह ठाकुर, भोगेश्वर सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, तूफान सिंह ठाकुर, पंकज सिंह ठाकुर, जितेन्द सिंह ठाकुर, मनोज सिंह ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर, चंद्रिका सिंह ठाकुर, योगेंद्र सिंह ठाकुर, सोनू सिंह ठाकुर, अमन सिंह ठाकुर, सुमित सिंह ठाकुर, दुर्गेश सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!