IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान आयोजन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर

कवर्धा-प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पािलका परिषद कवर्धा के सभापति व वार्ड क्रं. 18 के पार्षद भीखम कोसले क निवास में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान भीखम कोसले परिवार द्वारा आयोजित है। भागवत कथा में मंत्री अकबर के साथ में क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कलीम खान, उपाध्यक्ष जमील खान, नरेन्द्र देवांगन, अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी, संतोष यादव, सुनील साहू, उत्तम गोप, संजय लांझी, नरेन्द्र धुर्वे, चुनुवा खान, मनहरण कौशिक, सुष्मा सिन्हा, सुशीला धुर्वे, एल्डरमेन कौशल कौशिक, राजकुमार तिवारी, बिरेन्द्र जांगडे सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!