IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नाम पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर घोषित

कवर्धा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दाऊ वासुदेव चंद्राकर विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नाम पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर घोषित किया है। इसके अनुसार मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम के संबंध में स्वर्गीय पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय नाम का उपयोग सभी शासकीय कार्यों में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नवीन मछली निति निर्माण कमेटी द्वारा सर्व समिति से मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नामकरण पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके परिणीति राज्य शासन द्वारा मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नाम पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर रखा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति छत्तीसगढ़ मछुआ समुदाय द्वारा अभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!