IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रविवार को शिवसेना कामगार सेना द्वारा एससीसी चौक पर स्थापित शंकर गुहा नियोगी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना प्रदेश महासचिव मधुकर पांडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को शरबत वितरण किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों की बैठक ली गई जिसमें छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की मांगों और समस्याओं को शासन तक शीघ्र अति शीघ्र पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर शिवसेना वरिष्ठ पदाधिकारी रेशम जांगड़े , राकेश श्रीवास्तव, शिवराम केशरवानी, राजेश घंघोरकर, अमरदास नावरंगे, धनराज कुर्रे, उज्जवल पंचकोड़े, शशिकान्त प्रसाद, होमं ठाकुर, सुजीत, राजू लाल, आशीष, अशोक राव, राजू गुप्ता, मोहन साहू और गोविन्द बंजारे सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!