IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आम आदमी पार्टी में कवर्धा विधानसभा के सैकड़ो लोगो ने ली सदस्यता, लगातार पार्टी से जुड़ रहे नए सदस्य

*कवर्धा।* आम आदमी पार्टी ने अभी से डोर टू डोर सदस्यता अभियान चला दिया है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। कवर्धा जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरिया, बहेराखार, रेंगाखार,में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने लिया आम आदमी पार्टी की सदस्यता। आपको बता दें कि कवर्धा जिला में लगातार जिले में क्षेत्रवासी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लोगों के घर घर जाकर अरविंद केजरीवाल व पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं और लोग भी दिलखोलकर पार्टी की विचारधारा व पार्टी से जुड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी शासन करके जनता को लूटने का प्रयास किया है। वर्तमान में महंगाई अपनी चरम सीमा को लांघ गई है। आम आदमी का जीना दूभर है। केंद्र व प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगाने में दोनो प्रमुख पार्टी असफल रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ में एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है, और छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है। इस बार पूरे प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी, जिला सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी , सुखचंद यादव,तोलम मेरावी, महंत राम पटेल,सखा साहू,उदय मरकाम, कमलेश मेरावी,भोजराम मेरावी, चेतन पटेल, कन्हैया मरकाम, ओंमकार ध्रुवे, एवन पंचतिलक, मन्नु राम मेंरावी,संतराम पटेल, जयवाल मेरावी,रामू मेरावी, गुरूदत्त ध्रुवे,तिलक राम पटेल,कमल यादव आदि लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

You missed

error: Content is protected !!