IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थापना का आदेश जारी

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने नई-नई सौगाते दे रहे है। कैबिनेट मंत्री के अनुशंसा पर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों व अस्पतालों को बड़ी संख्या में एम.बी.बी.एस डॉक्टर उपलब्ध कराए गए है। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डॉक्टरों की पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से जिला चिकित्सालय कवर्धा को नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाओं से सु-सज्जित किया गया है। जिला चिकित्सालय कवर्धा की छवि पूर्व में मरीजों को रायपुर रेफर करने वाले अस्पताल के रूप में थी। डॉक्टरों व संपूर्ण मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने के साथ ही यहा नई-नई मशीने उपलब्ध कराई गई हैं। जिला चिकित्सालय परिसर में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय परिसर भी बनाया गया है ताकि 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। जिला मुख्यालय के साथ ही कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने गांव-गांव में उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी ध्यान केन्द्रित किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ ही मातृ शिशु अस्पताल में 23 एम.बी.बी.एस डॉक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला कबीरधाम के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि एक बार में इतनी बड़ी संख्या में एम.बी.बी.एस. डॉक्टर पदस्थ कराने का आदेश हुआ। यह श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से हुआ है। उन्होंने कबीरधाम जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों की पदस्थापना से गांव के निवासियों को ईलाज के लिए भटकना नहीं पडे़गा उन्हें अपने गांव की समीप ही बेहतर ईलाज उपलब्ध हो सकेगा।
पदस्थ किए गए डॉक्टरों के नाम एवं उनका पदस्थापना स्थल इस प्रकार:-
डॉ. अदिती चन्द्रवंशी-प्राथ.स्वा. केन्द्र भिंभौरी, डॉ. अनुश्री खरे-प्राथ.स्वा. केन्द्र रक्से, डॉ. आयुषी सिंह-प्राथ.स्वा. केन्द्र रणवीरपुर, डॉ. बिसेन सिन्हा-प्राथ.स्वा. केन्द्र तरेगांव, डॉ. चेष्टा साहू-प्राथ.स्वा. केन्द्र उड़ियाकला, डॉ. दिनेश कुमार-प्राथ.स्वा. केन्द्र रवेली, डॉ. गरिमा एस. मोघे-सामु.स्वा. केन्द्र झलमला, डॉ. माधुरी कृषनानी- प्राथ.स्वा. केन्द्र छिरपानी, डॉ. प्रियंका वर्मा-प्राथ.स्वा. केन्द्र बैजलपुर, डॉ. रितिका जेनिफर केरकेट्टा-प्राथ.स्वा. केन्द्र दलदली, डॉ. रोशनी पाण्डेय-प्राथ.स्वा. केन्द्र रूसे, डॉ. श्रेया द्विवेदी-सामु.स्वा. केन्द्र झलमला, डॉ. आरती डेररिया-प्राथ.स्वा. केन्द्र पोड़ी, डॉ. दीपाली हतवर-प्राथ.स्वा. केन्द्र मानिकचौरी, डॉ. गरिमा साहू-प्राथ.स्वा. केन्द्र बम्हनी, डॉ. पर्व तनंटिया-प्राथ.स्वा. केन्द्र दामापुर, डॉ. अंकिता मोहपात्रा-प्राथ.स्वा. केन्द्र पण्डरिया, डॉ. रिदम छपरिया-प्राथ.स्वा. केन्द्र मरका, डॉ. निहारिका अम्बस्ट-मातृ शिशु अस्पताल पण्डरिया, डॉ. रूपाली सिंह-मातृ शिशु अस्पताल पण्डरिया, डॉ. कोमल देवांगन-सामु.स्वा. केन्द्र कुकदूर, डॉ. कोसन रवनी-प्राथ.स्वा. केन्द्र मोहगांव, डॉ. टेकस केसरी-प्राथ.स्वा. केन्द्र रेंगाखार शामिल है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!