IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*अंको पर रुपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा।*

*आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 2540/ रुपये, 12 नग सट्टा पट्टी व 01 डॉट पेन जप्त कर धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक आजाक मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप. निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक- 19.04.2022 को थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम जुर्म जरायम पता साजी हेतु टाउन रवाना किया गया था। दौरान भ्रमण के मुखबिर से सूचना मिला कि ठाकुर देव चौक में देवभरत मरकाम अपने पान ठेला में लोगों को अधिक धन कमाने का लालच देकर अकों के आकड़ो पर रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा खिला रहा है, कि सूचना पर तस्दीक हेतु थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम रवाना किया गया, जिस पर आरोपी देवभरत मरकाम को रंगे हाथों गवाहों के समक्ष सट्टा पट्टी लिखते धर दबोचा गया तथा आरोपी के कब्जे से 12 नग सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 2540/ रुपये व 01 डॉट पेन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप. निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक हीरेन्द्र ठाकुर, आर. शशांक तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!