रांका में जनसहयोग से बने चबूतरा में किया ठाकुरदेव की मूर्ति स्थापना
ग्राम देवता की कृपा से गांव में बनी रहती सुख शांति व खुशहाली- आशीष
फोटो:-01 ठाकुर देव जी के दर्शन करने पहुँची महिलाएं
बेमेतरा 14 अप्रैल2022:- पुरानी बस्ती रांका में कुरूद मार्ग में सड़क किनारे स्थापित ग्राम देवता ठाकुरदेव जी को व्यवस्थित रूप से स्थापित करने लिए जनसहयोग से चबूतरा का निर्माण कराया गया। बुधवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में ठाकुरदेव जी की मूर्ति स्थापना की गई।
जिसमें रांका, कठिया, झलमला, कुरूद, पेंड्री, तिवरैया सहित 10 गांव से हजारों की संख्या में लोग पूजा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा थे। पुरोहित खूबीराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना का कार्य सम्पन्न कराया। जिसके बाद ठाकुरदेव जी की मूर्ति स्थापना की गई। पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। विधायक आशीष छाबड़ा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की समृद्धि के लिए ठाकुर देव की आराधना जरूरी है। ग्राम देवता की कृपा से ही गांव में सुख – शांति व खुशहाली बनी रहती है। साथ ही ग्राम देवता बाहरी प्रकोपों व बाधाओं को दूर करते है। इस अवसर पर रामकिशुन साहू, प्रहलाद साहू, ऋषि साहू, रमेश साहू, रमेशर निषाद, हेमलाल साहू, कुमार सेन, ओमप्रकाश साहू, हेमंत साहू, संतराम निषाद, दिनेश साहू, हेमुराम साहू, नेतराम साहू, संतोष विश्वकर्मा, खूबचंद, जयनारायण शर्मा, मनोज,साहू, दीपक साहू, युगेश साहू, भारत यादव, लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
छत निर्माण के लिए विधायक ने की 60 हजार रुपये की घोषणा
बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने चबूतरा के छत निर्माण के लिए 60 हजार रुपये की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए मांग पत्र भी सौपा। जिसे विधायक ने पूरा करने का भरोसा दिलाया। मूर्ति स्थापना के बाद ग्रामीणों को खीर- पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम देवता के दर्शन करने रांका सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुँचे। जहां देव दर्शन कर आशीर्वाद लिया। देव दर्शन करने मंदिर में महिलाओं की लाइन लगी रही। शाम को मेले का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया।
ठाकुरदेव को कराया गांव भ्रमण, गड़वा बजे के साथ निकाली जलयात्रा
मंगलवार को महामाया मंदिर से ग्राम देवता ठाकुरदेव जी के स्वागत में गड़वा बाजे के साथ धूमधाम से जलयात्रा निकाली गई। युवतियों ने सिर में कलश लेकर गांव में भ्रमण किया। चार पहिया वाहन में सवार ग्राम देवता ठाकुरदेव जी को बैठाकर ग्राम भ्रमण कराया। इस दौरान महिलाओं ने ग्राम देवता की आरती कर सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया। गड़वा बाजे की धुन में ग्रामीण युवा नाचते – झूमते हुए ठाकुरदेव स्थल पहुँचे। जहां रात्रि में बाहर से पहुँची सेवा मंडलियों ने रातभर सेवा गीतों की प्रस्तुति दी। रामकिशुन साहू ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा गांव में स्थापित ठाकुरदेव जी महराज को चबूतरा बनाकर व्यवस्थित रूप से स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें सभी ने अपनी सहभागिता निभाई
