IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

फ़ोटो : 02 पुलिस गिरफ्त में आरोपी 

बेमेतरा:– पुलिस ने नाबालिक को शादी करने का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिक के साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविंद कुजुर के निर्देशन पर, अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री विमल कुमार बैस, एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के द्वारा थाना बेमेतरा के अपराध क्रमांक 499/2021  धारा 363 भादवि में अपहृता एवं आरोपी के पता तलास हेतु थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा को मार्गदर्शन प्राप्त हुये थे।
विवेचना के दौरान अपहृता एवं आरोपी के पता तलास हेतु मुखबिर लगाया गया था, अपहृता एवं आरोपी पता तलास के दौरान थाना बेमेतरा क्षेत्र के रहने वाला आरोपी योगेश साहू के कब्जे से दिनांक 30.07.2021 को अपहृता को बरामद किया गया। आरोपी द्वारा पीडिता को नाबालिक जानते हुए भी दिनांक 20.07.2021 को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर लगातार दैहिक शोषण किया। प्रकरण में धारा 363, 366 (क), 376, 376 (2) (आई), 376 (2) (एन), 376 (3) भादवि व 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से पृथक से जोडी जाकर आरोपी योगेश साहू पिता स्व. भक्तु राम साहू उम्र 21 साल को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 31.07.2021 को माननीय न्यायालय बेमेतरा पेश किया गया।
अपहृता व आरोपी की पतासाजी करने में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि संतोष ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, आरक्षक संदीप साहू, हेमंत वर्मा, राजेश भास्कर, लोकेश सिंह, विक्रम सिंह, पंचराम घोरबंधे, महिला आरक्षक सुशीला ध्रुव एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!