IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*भोरमदेव बाबा के दर्शन करने पहुंची महिलाओं तथा भोरमदेव महोत्सव में सम्मिलित होने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर मोबाइल फोन में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।*

*दर्शनार्थियों तथा महाविद्यालय/स्कूली छात्राओं ने किया महिला सेल टीम के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना।*

कवर्धा। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में ‘अभिव्यक्ति महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत अति.पुलिस अधीक्षक मनिषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उईके, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल संजय धुर्वे के नेतृत्व में दिनांक-30-31/03/2022 को भोरमदेव महोत्सव, मंदिर परिसर में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रमा कोष्ठी के द्वारा महिलाओं के विशेष जिम्मेदारी एवं चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन 1098, आरक्षक प्रियंका सिंह , उषा , मीना , भूमि, आरक्षक रोमन चंद्रवंशी के साथ चाईल्ड लाईन 1098 से तबस्सुम खान , महेश निर्मलकर , रामलाल पटेल द्वारा भोरमदेव मंदिर दर्शन तथा भोरमदेव महोत्सव व मेला घूमने आए महिलाओं तथा छात्राओं/ग्रामीणों को अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप की उपयोगिता के बारे में बता कर उनके मोबाइल फोन पर मोबाइल ऐप अभिव्यक्ति डाउनलोड कराया गया। छात्राओं को घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न की जानकारी, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी, छेड़खानी, आत्मरक्षार्थ, अभिव्यक्ति ऐप एवं बच्चों की सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी दिया गया। अंजोर रथ के माध्यम से यातायात /सायबर सुरक्षा/अभिव्यक्ति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार दिया जा रहा है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!