IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*अंधेरे से मुक्त हुआ लालपुर मार्ग-ऋषि कुमार शर्मा*

कवर्धा-पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर लालपुर चौराहा तक का मार्ग रौशन हुआ है कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के विशेष प्रयास से अब यह मार्ग में लाईट से जगमगाने लगा। मार्ग रौशन हो जाने से सुबह-शाम वॉक में निकलने वाले लोगों की परेशानी भी दूर हो जायेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक मो.अकबर खैरबनाकला प्रवास के दौरान उस मार्ग से गुजरते समय लालपुर चौराहा से लेकर एस.पी. कार्यालय तक अंधेरा होने के कारण उक्त मार्ग में तत्काल लाईट लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उन्होनें बताया कि कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के निर्देशानुसार तत्काल लालपुर मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था किये जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया था। निर्देशानुसार आज पुलिस अधीक्षक मार्ग से लेकर लालपुर चौक तक विद्युत पोल में 36 वॉट व 110 वॉट का 30 लाईट लगाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर लालपुर मार्ग से आगे तक कवर्धा शहर के महिला, पुरूष बच्चे व प्रबुद्व नागरिकों के द्वारा सुबह मॉर्निंग वॉक व शाम को इवनिंग वॉक किया जाता है सुबह-शाम वॉक में निकलने वाले व्यक्तियों को इस मार्ग में अंधेरा होने के कारण तथा कवर्धा से दूसरे गांव में पहुंचने वाले व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब उक्त मार्ग में सुबह शाम वॉक में निकलने वाले व्यक्तियों को परेशानियों से गुजरना नही पडेगा। मार्ग रौशन हो जाने से कवर्धा शहर से अपने गांव आने-जाने वाले लोगों को भी सहुलियत होगी। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार शहर में चहुंमुखी विकास किया जा रहा है वार्डवासियों की मांग अनुसार सीसी रोड, नाली निर्माण भी किया जा रहा है लोगों को मूलभूत सुविधा प्रदान किया जाना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!