IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंदिर समिति की मांग पूरा होने पर समिति के सदस्यों ने श्री अकबर के प्रति अभार व्यक्त किया

कवर्धा। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शनिवार कवर्धा के ऐतिहासिक एवं जनआस्था के केंन्द्र महामाया मंदिर में पहुंचकर वहां उन्होने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होने महामाया मां से आशीर्वाद भी लिया। श्री अकबर ने मंदिर परिसर में सीढ़ी एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन भी किया। उन्होंने मंदिर का निरीक्षण भी किया। मंदिर समिति की मांग पर श्री अकबर ने मंदिर परिसर से लगे अन्य भूमि को भी महामाया मंदिर समिति को देने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी। मंदिर समिति की मांग पूरा होने पर समिति के सदस्यों ने श्री अकबर को प्रति अभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली कवर्धा आगमन पर भी उन्होने समिति समिति की मांग को तत्काल सहमति देते हुए मंदिर परिसर के लिए आवश्यकता के अनुसार शासकीय भूमि प्रदान करने में पूरा सहयोग किया था। श्री अकबर के प्रयासों से ऐतिहासिक मंदिर महामाया मंदिर परिसर के सामने भी सौदर्यीकरण कार्य किया गया है। श्री अकबर ने यहां मंदिर के समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर विकास के लिए जो भी मांगे उनके संज्ञान में लाया जाएगा उन्हे वह पूरा करने का पूरा प्रयास भी करेगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरी साहू, नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, अशोक सिंह सहित महामाया मंदिर समिति के अध्यक्ष बद्री प्रसाद जयसवाल, कोषाध्यक्ष डॉ अतुल देव वर्मा व समिति के पदाधिकारी विशेष रूप उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!