आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है
कवर्धा। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने बैगा, सर्व नाई और कुम्भकार समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा है कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम आगे भी समाज के उत्थान और उन्हे विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए हरसभव प्रयास करते रहेंगे। बैगा, सर्व नाई और कुम्भकार समाज ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति सामाजिक समरसता के उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज की ओर से साधुवाद ज्ञापित किया है।
इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, निज सहायक कीर्तन शुक्ला, प्रभाती मरकाम, राजेश शुक्ला, सनत जायसवाल, पाषर्द सुनील साहू, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, उत्तम गोप, कौशल कौशिक, ईश्वर शरण वैष्णव, लेखा राजपुत, चोवा साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


