IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कवर्धा वनमंडल में 10 मार्च को विक्रय काष्ठागार के नीलाम हाल में ’’अग्नि से वनों की सुरक्षा’’ विषय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी चूनामणी सिंह, समस्त उपवनमंडलाधिकारी, अधीक्षक भोरमदेव अभयारण्य कवर्धा, उप प्रबंध संचालक जिला यूनियन कवर्धा एवं समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारी, समस्त सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, समस्त परिसर रक्षक एवं नव नियुक्त अग्नि प्रहरी उपस्थित थे।
कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी एवं उपवनमंडलाधिकारी द्वारा उपस्थित कर्मचारियों एवं अग्नि प्रहरियों को वनक्षेत्रों को अग्नि से सुरक्षा करने के लिए आवश्यक जानकारी दिया गया। वनमंडलाधिकारी श्री सिंह द्वारा इस वर्ष कवर्धा वनमंडल में ‘‘0‘‘ अग्नि का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर वनों की अग्नि से सुरक्षा बाबत् चर्चा कर आवश्यक सहयोग की अपील करने सुझाव दिए। अग्नि शमन यंत्र (फायर ब्लोअर) द्वारा अग्नि पर नियंत्रण करने का प्रदर्शन कर दिखाया गया एवं उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों एवं फायर वाचर्स को ‘‘0‘‘ अग्नि लक्ष्य प्राप्ति के लिए शपथ दिलाया गया साथ ही परिसर रक्षकों एवं फायर वाचर्स को वनों में आग लगने पर त्वरित प्रयास कर कम से कम क्षति पर भी जोर दिया गया

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!