IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा मिली बड़ी राहत

कवर्धा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र के दौरान स्थानीय युवाओं के लिए व्यापम, पीएससी और राज्य की परीक्षाओं में परीक्षा फीस खत्म करने की घोषणा कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत दी है। इस फैसले से प्रदेश के युवाओं में खुशी का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनिल चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह सराहनीय फैसला है। इससे बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिली है, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। सुश्री शानु ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को इस घोषणा से बड़ी राहत मिली है। अब हमें फॉर्म भरने के लिए पैसों की बाधा नहीं होगी। इससे हमारे माता-पिता पर भी आर्थिक बोझ नहीं आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिकांश युवा के पास रोजगार का कोई साधन नहीं होता है। सुश्री शानु ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस फैसले से बेरोजगार युवाओं को हिम्मत मिलेगी। पहले फॉर्म भरने में झिझक होती थी, लेकिन अब इस फैसले के बाद हम फॉर्म आसानी से भर सकते है। फॉर्म भरने मे ही हमारे पैसे खर्च हो जाते थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह निर्णय स्वागत योग्य है। अब हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निश्चिंत होकर कर सकते है। बेरोजगार युवाओं के लिए यह फैसला राहत देने वाला है।

You missed

error: Content is protected !!