IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला दुर्ग थाना साजा क्षेत्र के देवकर से किया गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को शत् प्रतिशत स्थाई वारंट तमिल कर फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया था। जिसके मार्गदर्शन में सत प्रतिशत समंन वारंट तामिली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक कौशल किशोर वासनिक के कुशल नेतृत्व में थाने में टीम गठित कर विभिन्न अपराधों की रोकथाम एवं फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार पुलिस टीम के प्रयास से 13 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में पिपरिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुआ है। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी जिला कबीरधाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त वारंटी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 124 / 2014 अपराध क्रमांक 182 / 2008 धारा 279,429 भा.द.वि. के अभियुक्त स्थाई वारंटी सतीष पटेल पिता गोविन्द पटेल उम्र 33 साल साकिन देवकर थाना साजा जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर वारंटी को जिला जेल कबीरधाम में दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक कौशल किशोर वासनिक के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरिया टीम से प्र0आर0 जितेन्द्र साहू आर० बलराम जायसवाल, 121 मनोज टण्डन का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!