IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*पंडरिया पुलिस की मानवीय पहल अब तक 08 मानसीक रोगीयों को उचित उपचार हेतु राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।*

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया नरेन्द्र वेंताल के मार्गदर्शन पर सम्पूर्ण कबीरधाम जिले में वृद्ध/बुजुर्गों व मानसीक रूप से विक्षिप्तो के देखरेख के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक-05.02.2022 को मानसीक रूप से विक्षिप्त एक 65 वर्ष के वृद्ध के विषय में थाना पण्डरिया पुलिस को जानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त व्यक्ति जिसकी दिमागी हालत कमजोर होने के कारण गांव छोड पण्डरिया कस्बा में भटक रहा है जिस पर तत्काल पंडरिया पुलिस द्वारा उक्त विक्षिप्त पुरूष को थाना परिसर में लाकर उसके संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त पुरूष के घर की अर्थितिक स्थिति कमजोर होने से ईलाज का अभाव होना बताने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त विक्षिप्त पुरूष का डाक्टरी परीक्षण कराकर राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेदरी बिलासपुर में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

थाना पंडरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की पंडरिया नगर व ग्राम वासियों द्वारा सराहना करते हुए मानसीक रूप से विक्षिप्त के परिजनो द्वारा पंडरिया पुलिस को भावुक होकर धन्यवाद दिया गया।

You missed

error: Content is protected !!